बेटी ने प्रेमी के साथ मिलाकर कर दी मां की हत्या, केस दर्ज

बीना। प्यार में अंधी एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक लड़की मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अपने प्रेमी के साथ भाग रही थी। मां को भनक लगने पर उसने लड़की को रोकने का प्रयास किया तो उसकी प्रेमी आ गया और दोनों ने मिलकर महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शास्त्री वार्ड निवासी आशाराम अहिरवार (40) ने बताया कि उनकी बेटी सपना अहिरवार (19) का गढ़ा पड़रिया निवासी अमर पंडित से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की उनकी मर्जी के खिलाफ अमर से शादी करना चाहती थी, यह घरवालों को यह स्वीकार नहीं था।
यहां तक लड़की की शादी का बात दूसरी जगह चल रही थी। कुछ दिन पहले ही सगाई करने की चर्चा हुई थी। इसकी खबर लगते ही दोनों ने घर से भागने की योजना बनाई। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सपना अपने प्रेमी के साथ घर से भाग रही थी। इसकी उनकी पत्नी अनीता को भनक लग गई कि उनकी बेटी भागने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने बेटी को समझाते हुए रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्यार में अंधी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां पर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने महिला की गर्दन और सीने से चाकू से वार किए। इसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
