ODI वर्ल्ड कप इतिहास की ये हैं सबसे बड़ी साझेदारियां, जानिए किन बल्लेबाजों ने की

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 में कई खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलने वाला है।अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपना जलवा दिखाया है। हम यहां वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारियां करने वाले खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं।
मार्लोन सैमुअल्स और क्रिस गेल – वेस्टइंडीज के इन दोनों ही बल्लेबाजों ने विश्व कप में एक दफा जमकर तहलका मचाया था। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच एक बड़ी और ऐतिहासिक साझेदारी हुई थी। मार्लोन सैमुअल्स और क्रिस गेल के नाम विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। मार्लोन सैमुअल्स और क्रिस गेल ने 2015 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 372 रन की साझेदारी की थी।
सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़- भारत के इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 1999 के विश्व कप में बल्ले से कोहराम मचाया था।उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 318 रनों की विशाल साझेदारी की थी।
उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान – श्रीलंका की यह जोड़ी भी अपनी मौजूदगी इस सूची के तहत दर्ज कराती है।थरंगा और दिलशान ने जिम्बावे के खिलाफ 2011 विश्व कप में 282 रन की साझेदारी की थी।
डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ -ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 260 रन की साझेदारी की थी। ये दोनों बल्लेबाज विश्व कप 2023 में भी जलवा दिखाते नजर आएंगे।
sa डेविड मिलर और जेपी डुमिनी – दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर और जेपी डुमिनी ने 2015 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन की साझेदारी की थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक