ज्ञानवापी सर्वे में ऐतिहासिक सच्चाई सामने आएगी : भूपेंद्र चौधरी

 कानपुर । ज्ञानवापी परिसर मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्वागत किया। शहर आए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ज्ञानवापी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सर्वे में एतिहासिक सच्चाई सामने आएगी।
ज्ञानवापी करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है। न्यायालय में हमारा पूरा विश्वास है, हमें न्याय मिलेगा। सभी को धैर्य रखना चाहिए और ऐतिहासिकाता को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम पक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने पर कहा कि देश में लोकतंत्र है, अगर वह किसी निर्णय से सहमत नहीं हैं। तो ऊपरी अदालत का दरवाजा वह खटखटा सकते हैं। हमारा कोर्ट, संविधान इसकी इजाजत देता है।
नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में जो भी निर्णय होते हैं, वह बातचीत के आधार पर ही होते हैं। लोकसभा के प्रत्याशियों के चयन में जनप्रतिनिधियों ओर पदाधिकारियों से बातचीत और सहमति के आधार पर केंद्रीय पार्लियांमेंट्री बोर्ड निर्णय लेता है। हम केंद्र के फार्मूले को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। जनता के पास हम लोग मोदी और योगी जी के कार्यों को लेकर जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मोदी के चेहरे के अपनी की पार्टी के सतपाल मलिक और सुब्रहम्मणयम स्वामी के बयान पर उन्होंने कहा कि सतपाल मलिक हमारी पार्टी के सदस्य नहीं हैं, और जो भी बयान दे रहा है उनके वह निजी बयान हो सकते हैं।
विपक्षी गठबंधन सिर्फ फोटो सेशन है। इनका कोई एजेंडा नहीं है। यह हमारे खिलाफ 2017, 2019 और 2022 में गठबंधन में भी थे। आज देखिए उनके साथियों की क्या स्थिति है। भाजपा पिछली बार अपना दल, निषाद पार्टी गठबंधन में थे। हम गठबंधन धर्म निभाना जानते हैं। यह लोग तात्कालिक परिस्थितियों के हिसाब से एजेंडे सेट करते हैं। क्योंकि, इन लोगों ने कुछ किया है नहीं, जनता को क्या दिखाएंगे। चुनाव आते ही गठबंधन का राग चिल्लाने लगते हैं। हम जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र की राजनीति में संभावनाओं की हमेशा गुंजाइश रहती है। लेकिन इस पर केंद्रीय स्तर पर निर्णय होगा।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। जल्द ही प्रत्याशियों का चयन होगा। हम उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने जा रहे हैं।
भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रवास के दौरान वह जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण के आवास पहुंचे। सरकार की पूर्व मंत्री कमल रानी वरुण को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही वह भाजपा नेता राम सिंह भदोरिया, शैलेंद्र दीक्षित के पिताजी के निधन पर उनके आवास पहुंच कर परिजनों से भेंट की और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। वह नेता दिनेश अवस्थी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के आवास पर पहुंचकर भी उनकी कुशलक्षेम पूछी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक