टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है मैंगो मिल्क शेक

गर्मियों में अगर आप कुछ ऐसा ड्रिंक्स बनाने का सोच रहे हैं, तो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी हो, तो आप मैंगो मिल्क शेक ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसाने है। आपको बस से सिंपल सी रेसिपी फॉलो करनी होगी।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
100 ग्राम आम का गूदा
100 ग्राम चीनी
200 मिली दूध
2 नग मैंगो आइसक्रीम स्कूप्स
एक चुटकी इलायची पाउडर
सजाने के लिए ड्राई फ्रूट्स
विधि :
मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर में आम का गूदा, चीनी और दूध मिलाकर पीस लें।
अब इसे 15-20 मिनट के लिए डी-फ्रीज करें और एक बार फिर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
ऐसा करने से मिल्क शेक गाढ़ा हो जाएगा।
इसके बाद में मैंगो आइसक्रीम स्कूप्स डालें।
अब इस शेक में इलायची पाउडर मिलाएं ।
अंत में ड्राई फ्रूट्स से इसे अच्छे से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
