छपरा में आठवें दिन भी निगम कर्मियों की हड़ताल जारी

बिहार |� छपरा में आज शुक्रवार को सफाई कर्मचारी ने जमकर बवाल काटा है। हड़ताल के आठवे दिन आक्रोशित लोगों ने पूरे शहर में सड़कों पर कूड़ा फैला दिया। जिससे लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छपरा नगर निगम के कर्मचारियों ने 4 घंटे तक नगर निगम के सामने मुख्य सड़क पर जमकर बवाल काटा।
सफाई एजेंसी द्वारा कूड़ा ले जा रहे ट्रैक्टर के चालक के साथ मारपीट और हंगामा करते हुए नगर निगम और डीएम आवास के सामने कूड़ा गिरवा दिया। जिससे मुख्य सड़क पर कूड़ा फैल गया। सभी सफाई कर्मचारी अपने बकाया वेतन और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है।
शहर में फैला बदबू
सफाई कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका चौक से लेकर थाना चौक तक मुख्य सड़क पर कूड़ा बिखरा दिया गया है। जिससे आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क पर कूड़े का अंबार होने से आसपास के दुकानदार सहित आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
तेज धूप में गिला कूड़ा पर धूप का असर होने से तेज बदबू फैल रहा है। साथ ही मुख्य सड़क के बीचोबीच कूड़ा का अंबार होने से वाहनों को परिचालन में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। धूप और गंदगी के बीच घण्टों तक लोग जाम में फंसे है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक