वरिष्ठ राजनयिक संतोष झा श्रीलंका में उच्चायुक्त नियुक्त

नई दिल्ली : वरिष्ठ राजनयिक संतोष झा को बुधवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी, झा गोपाल बागले का स्थान लेंगे जिन्हें ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में, झा बेल्जियम में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, “उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।”
झा ने उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत और वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया है। उन्होंने मॉस्को, व्लादिवोस्तोक, न्यूयॉर्क और कोलंबो में मिशनों और विदेश मंत्रालय में भी काम किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक