इस काम से नेगेटिव एनर्जी होगी दूर

किसी भी घर में वास्तु दोष (Vastu Defect) होने पर उस घर की सुख शांति चली जाती है। दरअसल वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में घर में रखे सामान और सजावट के तरीके का बड़ा महत्व होता है। वास्तु में घर की डेकोरेशन (Decoration) को लेकर कई सारी बातें बताई गई हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा और शांत रहता है। यदि घर में वास्तु के अनुसार सही तरीके से सजावट की जाए तो पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और घर के सदस्यों में प्यार बना रहता है। साथ ही सुख समृद्धि और धन की वर्षा होती है। आइये आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स के बारे में।
घर संबंधी वास्तु शास्त्र के टिप्स (Home Vastu Shastra Tips)
– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बहती नदी, सुनहरी मछली, या छोटा सा फव्वारा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। और धन की कमी नहीं होती।
– हर घर में पूजा जरूर होती है, लेकिन लोग रोज कपूर नहीं जलाते। बता दें कि, वास्तु शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से घर में कपूर जलाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सुख शांति का आगमन होता है।
– घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए रोजाना पूजा करने के बाद तेजपत्ता जलाना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। और बीमारियां आदि से छुटकारा मिलता है।
– घर के एंट्री गेट पर कभी भी कूड़ा आदि नहीं रखना चाहिए। हमेशा सफाई का ध्यान रखते हुए एंट्री गेट को साफ़ रखना चाहिए।
– घर की रसोई, और वंहा राखी चीजों का वास्तु शास्त्र में बड़ा महत्व होता है। जिस रसोई में टूटे बर्तन रखे होते हैं वंहा पर हमेशा क्लेश का माहौल होता है और लक्ष्मी मां भी रूठ जाती है। अगर आपकी रसोई में टूटे बर्तन हैं तो आज ही उन्हें बाहर निकाल दें।
– कभी भी सीढ़ियों के नीचे या बेडरूम में भूलकर भी मंदिर न बनवाएं। इससे वास्तु दोष लगता है।
-घर के मेन गेट पर कभी भी काले रंग का पेंट न करें। माना जाता है की इससे घर की सुख समृद्धि चली जाती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
– घर के अंदर रोजाना भजन और मंत्र आदि सुनें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक