खेत में बने खाल में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

सिरसा। सिरसा जिले के रानियां के गांव ढाणी आसा निवासी व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव ढाणी सतनाम सिंह के खेत में बने खाल में मिला है। मृतक के गले में साफा भी है। इससे ही गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ढाणी आसा सिंह निवासी 55 वर्षीय बलबीर खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात वह साइकिल से सामान लेने रानियां गया था। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। सुबह रानियां से कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित गांव ढाणी सतनाम सिंह के पास एक खाल में उसका शव पड़ा मिला।