सर्व समाज ने किया दाई हलीमा हॉस्पिटल का अवलोकन, कि सराहना

भीलवाड़ा: सर्व समाज के लोगों द्वारा सांगानेरी गेट पर 8 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे 50 बेड का दाई हलीमा हॉस्पिटल का अवलोकन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के प्रदाधिकारियों द्वारा सर्व समाज के बंधुओं से राय मशविरा लिया गया कि सर्व समाज के लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ कैसे पहुंचे। अध्यक्ष मोहम्मद रफीक अंसारी ने बताया कि हॉस्पिटल नो प्रॉफिट नो लॉस में चलाया जाएगा।

साथ ही मुंबई एवं अहमदाबाद से डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएगी। अति शीघ्र घुटने की कैंप एवं ब्लड कैंप लगाए जाएंगे। समाजसेवी व अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा प्रदेश अध्यक्ष अनिल छाजेड़, नगर परिषद पूर्व चेयरमैन मंजू पोखरना ने ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना की। इस दौरान सीरत सराय अध्यक्ष शब्बीर शेख, एसएस गंभीर, रियाज खान, महावीर गांधी, सिराज खान, मुनीर खान, असलम खान, पुरण रेगर सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग व ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।