रिटायर्ड फौजी ने राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव में रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरायनपुर गांव निवासी हरविजय उर्फ बल्ली सिंह (45) रिटायर्ड फौजी है। उसने 2018 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उसका पत्नी से विवाद होने के चलते वर्ष 2022 में तलाक हो गया था। उसने अपनी भाभी सुनीता सिंह पत्नी विजय सिंह के नाम जमीन जायदाद कर दी थी। रविवार को सुबह करीब छह बजे फौजी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी भाभी सुनीता मौके पर पहुंची और बल्ली सिंह को खून से लथपथ देखकर शोर मचाया। इससे अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बल्ली सिंह की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृश्ट्या आत्महत्या का ही मामला दिख रहा है। बताया कि पत्नी से तलाक होने के कारण वह परेशान रहता था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक