पुनपुन नदी अपने रौद्र रूप में, घरों में घुसा पानी, जिला प्रशासन अलर्ट

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से आ रही है। जहां पुनपुन नदी रौद्र रूप दिखाने लगी है। नदी में जलस्तर बढ़ने से उफान देखने को मिल रहा है। दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पटना के करीब पुनपुन नदी भी इलाकाई नागरिकों को डराने लगी है। बता दे की पुनपुन नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। इससे आसपास के इलाकों में पानी घुसने लगा है। पुनपुन नदी का पानी पटना-गया रेल खंड पर पुनपुन घाट रेलवे ब्रिज को छूने के लिए आतुर है। वही इसको लेकर पुनपुन नदी के विकराल रूप देखकर तटवर्ती इलाकों में दहशत है। पुनपुन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 50।60 से 51।21 यानी एक मीटर ऊपर बह रही है। आसपास के इलाकों में खतरा मंडराने लगा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। पुनपुन नदी के इस विकराल रूप से तटवर्ती इलाके में दहशत है। केंद्रीय जल आयोग निगरानी गंगा के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी पुनपुन नदी जलस्तर पर लगातार नजर रखे हुए हैं। जल आयोग के कर्मचारी राज किशोर के अनुसार पुनपुन नदी में उफान पर है। नदी का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। विभाग के मुताबिक पानी घटने की संभावनाएं अभी नजर नहीं आ रही है।