प्रतिभा सिंह बताएं, मंडी के लिए 10 महीनों में क्या काम किया: राकेश जम्वाल

मंडी। केंद्र में मोदी सरकार का हिमाचल प्रदेश के विकास में बड़ा योगदान है मगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। यह बात सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कही। उन्होंने कहा कि मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह बताएं कि जब से वह सांसद बनी हैं तब से उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए क्या विकास कार्य किए हैं। पिछले 10 महीने से उनकी सरकार प्रदेश में है मगर इस लोकसभा में विकास करवाने में नाकाम रही है।

उलटा राजनीति द्वेष के कारण भाजपा की पिछली सरकार द्वारा जनहित में खोले गए सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा कम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को जहां इस विश्वविद्यालय को कांग्रेस सरकार से और मजबूत करवाना चाहिए था मगर उन्होंने इस सारे प्रकरण व शिव धाम का प्रकरण में चुप्पी साध रखी है। प्रतिभा सिंह कांग्रेस की सांसद हैं और प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की है मगर मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पा रही हैं।