युवक ने 7 साल की बच्ची के साथ की अश्लील हरकते, मामला दर्ज

लुधियाना। 7 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घर के आंगन में खेल रही बच्ची को वहीं रहने वाला एक व्यक्ति खेलने के बहाने छत पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की, जिसका पता उसकी मां को चल गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस को शिकायत देने पर हैबोवाल थाने की पुलिस ने आरोपी मुन्ना यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि वे आंगन में किराए के कमरे में रहते हैं। पीड़िता का मां ने बताया कि उसकी 7 साल की बेटी बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उनके आंगन में रह रहा आरोपी मुन्ना यादव उस बहाने से छत पर ले गया जहां पर उसके साथ अश्लील हरकत करने लग गया। जब उसने अपनी बेटी को नहीं देखा तो उसे ढूंढ़ते हुए छत पर गई तो आरोपी ने उसकी बेटी के कपड़ों में हाथ डालकर उसकी गर्दन काट रहा था। बच्ची की मां को लेकर देख आरोपी भाग गया। फिर उसने बाकी परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।
