14 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

भीलवाड़ा। सदर थाना पुलिस ने 14 साल से फरार चल रहें स्थाई वारंटी भंवर सिंह पुत्र भगवान सिंह राणावत निवासी राणावतो का खेड़ा थाना शक्करगढ़ को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी पुरणमल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा एवं उपाधीक्षक सदर लक्ष्मण राम के निर्देश पर चलाये जा रहें अभियान के तहत कांस्टेबल सुरेश एवं चोखाराम ने 14 साल से फरार वारंटी भंवर सिंह को गिरफ्तार किया है।
