खिलाडिय़ों को प्रतियोगिताओं में लेना होगा भाग

चंडीगढ़। हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि ओलम्पिक का सफर तय करने के लिए खिलाडिय़ों को ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बढ़चढक़र भाग लेने की जरुरत है। इस प्रदेश में खिलाड़ी बड़े जोश और उत्साह के साथ खेल प्रांगणों में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखा रहे है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल आज कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र में बोल रहे थे। इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल व विधायक सुभाष सुधा ने विधिवत रूप से 11 वर्ष से कम आयु वर्ग की 6 नवंबर से 8 नवंबर तक चलने वाली राज्यस्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 22 जिलों के 5 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कंवर पाल ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना और निष्पक्षता के साथ खेलने की शपथ दिलवाई।

उन्होंने प्रदेश भर से आए खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाडिय़ों के ओलम्पिक का सफर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ही शुरु होता है और इस पावन धरा की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छोटे ओलम्पिक का नजारा देखने को मिल रहा है। आज हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाड जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके दुनिया भर में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के यह विद्यार्थी देश के भावी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं ।आज खेलों के क्षेत्र में भारत दुनिया में नई पहचान बना रहा है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश आज मेडलों का शतक लगा रहा है। हाल ही में चीन में सम्पन्न एशियाई व पैरा एशियाई खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने 100 से अधिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए फिट इंडिया, खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रम शुरू किए जिनके सुखद परिणाम सबके सामने हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा लागू की गई हरियाणा की खेल नीति सारे देश में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है और दूसरे राज्य भी इसका अनुसरण कर रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक