मल्लिकार्जुन खड़गे ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप जीतने पर भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी उपलब्धि पर गर्व है।
एक ट्वीट में, खड़गे, जो राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं, ने कहा, “हमारी महिला टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में इतिहास रचा है। वी. ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होंने बर्लिन में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। भारत को आपकी उपलब्धि पर गर्व है और हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
बता दें कि ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को जर्मनी के बर्लिन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में मैक्सिकन टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफिया हर्नांडेज़ जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण था।
