पीएसओ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन से बिलासपुर रेंज एवं सरगुजा रेंज के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए रेंज स्तरीय पी.एस.ओ. प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस मुख्यालय रायपुर से आये अधिकारियों द्वारा व्ही.व्ही.आई.पी., व्ही.आई.पी. सुरक्षा के लिए पी.एस.ओ. प्रशिक्षण दिया गया।
आगामी विधानसभा चुनाव में शामिल व्ही.व्ही.आई.पी./व्ही.आई.पी. प्रवास की संभावना पर ध्यान केंद्रित और प्रशिक्षण कार्यशाला में सुरक्षा और व्ही.व्ही.आई.पी. सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को महत्वपूर्ण बातें सिखाई गई, जैसे की सुरक्षा के महत्व।
