विवाहिता महिला ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रहने वाली महिला घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में ससुरालियों और मायके पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना दिगाड़ा के ग्राम विगहा में धर्मेंन्द्र सेन परिवार समेत रहता है। धर्मेन्द्र की शादी गीता सेन से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। बीती शाम गीता सेन ने फाँसी लगा ली। उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को भी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ससुरालियों का कहना है कि गीता सेन के दो बच्चे हैं। पति धर्मेन्द्र सेन मजदूरी करता था।

बड़े बेटे की शादी के लिए उसने मजदूरी कर उसका एक हिस्सा पत्नी के मायके में रखवा देता था, अब जब उसे जरुरत पड़ी तो उसने पत्नी से मायके में रखी रकम वापस मंगवाई। आरोप है कि इस पर पत्नी के मायके वालों ने रुपए देने से इंकार कर दिया। बस फिर क्या था, दोनों में झगड़ा हो गया। इसी गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां कहना है कि उन्होंने बड़े अरमानों के साथ उसकी शादी की थी। शादी के बाद से गीता का प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार समझाया, लेकिन कुछ दिन ठीक चलता था इसके बाद फिर पुराने रवैया पर आता था। 25 तारीख को गीता सेन के साथ मारपीट की गई थी। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली थी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे उतारा और प्राईवेट अस्पताल ले गए। जहां से उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। यहां उपचार के दोरान उसकी मौत हो गई।