डेंगू के मरीजों की संख्या 1,400 के पार

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कह रहें है कि डेंगू के मरीजों की मॉनिटरिंग कोरोना वायरस की तरह से किया जा रहा है। मरीजो का इलाज अस्पतालों मे व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। बीते दो महिनों में सरकारी आंकडों के हिसाब से डेंगू के मरीजों की संख्या 1,400 के पार है। राज्य में अब तक सबसे अधिक डेंगू के मरीज पूर्वी सिंहभूम मे मिले है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस जिले में सबसे ज्यादा 804 डेंगू के मरीज हैं, जो कुल आंकड़ों का करीब 57% है।
कोल्हान जिले में, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तकरीबन 8,600 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिसमें 1,026 डेंगू पीड़ितों की पुष्टि हो चुकी है।
फिलहाल, 230 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। रांची में अब तक 110 डेंगू मरीज हुए हैं, जबकि निजी अस्पतालों में 130 से ज्यादा डेंगू मरीज हैं। साहिबगंज में 170 और धनबाद में 75 डेंगू पीड़ित मिले हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक