कांग्रेस ने मोहन मरकाम पर फिर जताया भरोसा

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में नवरात्रि के पहले दिन वो हुआ जिसका पूरे प्रदेश को इंतजार था। जी हां कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जिसमें 6 विधायकों की टिकट काट दी गई है। वहीं, गुरु रुद्र कुमार इस बार दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बात करें कोंडागांव सीट से तो यहां कांग्रेस ने एक बार फिर मोहन मरकाम पर भरोसा जताया है। मोहन मरकाम ने पिछली बार भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार मोहन मरकाम का सीधा मुकाबला भाजपा की लता उसेंडी से होगा।

इन नेताओं के नाम पर लगी मुहर
अंबिकापुर – त्रिभुवनेश्वर सरन सिंह (टी.स. सिंह देव)
सीतापुर ST – अमरजीत भगत
खरसिया – उमेश पटेल
कोरबा – जय सिंह अग्रवाल
शक्ति – डॉ चरण दास मर्चेंट
आरंग – डॉ शिवकुमार डहरिया
डोंडी लोहार ST – श्री मति अनीता भेड़िए
पाटन – भूपेश बघेल
दुर्ग रूरल – ताम्रध्वज साहू
साजा – रविंद्र चौबे
नवागढ़ SC – गुरु रूद्र कुमार
पंडरिया – नीलकंठ चंद्रवंशी
कवर्धा – मोहम्मद अकबर
खैरागढ़ – श्रीमति यसोदा वर्मा
डोंगरगढ़ SC – श्रीमति हर्षिता स्वामी बघेल
राजनांदगाव – गिरीश देवांगन
डोंगरगाव – दलेश्वर साहू
खुज्जी – भोलाराम साहू
मोहला-मानपुर ST – इन्द्रशाह मानदेवी
अंतागढ़ ST – रूप सिंह पोताई
भानुप्रतापपुर ST – श्री मति सावित्री मांडवी
कांकेर ST – शंकर ध्रुव
केशकाल ST – संत राम नेताम
कोंडागांव ST – मोहनलाल मरकाम
नारायणपुर ST – चन्दन कश्यप
बस्तर ST – लखेश्वर बघेल
चित्रकोट ST – दीपक बैज
दंतेवाड़ ST – के छविंद्र महेंद्र कर्मा
बीजापुर ST – विक्रम मांडवी
कोंटा ST – कवासी लखमा