9 जिलों का तापमान गिरने से मौसम बदला, सुबह-शाम होगा ठंड का एहसास

पटना। राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। जबकि दिन में कड़ी धूप होने के कारण उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है। पूरे प्रदेश में मंगलवार को भी इसी तरीके का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी राज्य के कई हिस्सों में सुबह में कोहरा की स्थिति बन रही है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा। धीरे-धीरे कोहरे की सघनता में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड भी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में पटना सहित 9 ऐसे जिले हैं, जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जबकि 25 ऐसे जिले हैं, जिसके न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना, गया, अररिया, वैशाली, मोतिहारी, गोपालगंज, सीतामढ़ी, सीवान के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तापमान में गिरावट का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।। खासकर दीपावली और छठ पर्व के दौरान इस साल लोगों को सर्दी का एहसास होगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमार के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 24 ऐसे जिले हैं, जिनके अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पटना, गया, गोपालगंज, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, छपरा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, भागलपुर समेत अन्य जिलों के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले हफ्ते से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इससे सर्दी की स्थिति बनेगी। खासकर गांवों में लोगों को ज्यादा ठंड लगेगी। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों पर खास तौर पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। इस बदलते मौसम में बच्चों को सुबह और शाम में पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनाए। बुजुर्गों को भी इसी तरीके से कपड़े पहनाएं। साथ ही बच्चों को ठंडी चीजें खाने के लिए बिल्कुल भी न दें।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक