नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना

कैथल। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में कैथल भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में पहुंचे। नायब सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान शहर की सामाजिक संगठन और संस्थाओं ने भी नायब सिंह सैनी का कैथल पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कैथल भाजपा द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशध्यक्ष नायब सैनी ने मचं से बोलते हुए कहा कि कैथल से उनका विशेष लगाव है। कैथल कपिल मुनि और हनुमान की जन्मस्थली है, यह धर्म और कर्म की धरती है। नरसिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र सांसद होते हुए उन्होंने हरियाणा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता और पार्टी के पन्ना प्रमुख तक विशेष लगाव रखा है, ताकि पार्टी दिनों दिन मजबूत हो और कुरुक्षेत्र लोकसभा में पार्टी मजबूत हो।

अब केंद्रीय नेतृत्व नरेंद्र मोदी-अमित शाह और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्वास जताते हुए मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। भविष्य में लोकसभा चुनाव है, उसको लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रमों में भाजपा के सरकार के द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक कैसे पहुंचे इसका रोडमैप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 की 10 लोकसभा सीट आने वाले चुनाव में भाजपा के खाते में जोड़ने का काम करेंगे। नायब सैनी ने विपक्षी पार्टियों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि पहले झूठ और लूट की सरकार होती थी, लेकिन भाजपा सरकार जनता की सरकार है। जो जनहित में काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन मानस को जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। आज देशभर में सड़कों का जाल बिछा है तो नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच का नतीजा है। सैनी ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेशध्यक्ष बनने के बाद प्रदेशभर में मेरे कार्यक्रम हो रहे हैं। उन कार्यक्रमों में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात का गवाह बन रहा है कि भाजपा सरकार जनता के बीच जनता के लिए काम कर रही है। दिनों दिन लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है।