14 पुलिसकर्मी फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विस के लिए चयनित

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विस के लिए चयन किया गया है। फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विस के लिए चयनित हुए पुलिस कर्मियों में पुलिस विभाग के दो एएसआई सहित हैड कॉन्सटेबल और कॉन्सटेबल शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश आयोग ने 29 2023 को अनुभाग अधिकारी, वर्ग-दो (राजपत्रित) के रूप में हिमाचल प्रदेश वित्त और लेखा सेवा के कैडर में 27 उम्मीदवारों की नियुक्ति के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 27 चयनित उम्मीदवारों में से 14 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है।

फाइनेंस एंड अकाउंट सर्विस के लिए चयनित हुए पुलिस जवानों में कॉन्सटेबल विजय कुमार, हैड कॉन्सटेबल दिनेश कुमार, कॉन्सटेबल कमलेश किशोर, हैड कॉन्सटेबल जोगिंद्र पाल, कॉन्सटेबल नवीन कुमार, कॉन्सटेबल पंकज कुमार, लेडी कॉन्सटेबल सरोज कुमारी, कॉन्सटेबल विवेक शर्मा, लेडी कॉन्सटेबल अनुराधा, हैड कॉन्सटेबल पुनीत कौशल, हैड कॉन्सटेबल मुनीश कुमार, एएसआई उपसैम धीमान, एएसआई विजय कुमार, हैड कॉन्सटेबल अभिषेक कुमार शमिल है। 24 घंटे डियूटी में डटे रहने वाले पुलिस जवानों ने डियूटी के साथ कड़ी मेहनत करते हुए फाईनेंस एवं अकाउंट सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण की है। डीजीपी संजय कुंडू और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंकों के अधिकारियों ने उपरोक्त सभी पुलिस कर्मियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल और शानदार करियर की कामना की है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक