ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर माता रानी का स्वागत किया

चूरू: श्रीकृष्ण आस्था मंडल की ओर से नवरात्र पर महानवमी पर सोमवार को राजगढ़ से न्यांगली गांव तक पैदल यात्रा निकाली गई। दोपहर 3.30 बजे करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शुरू हुई पैदल यात्रा शाम 5.45 बजे 10 किमी का सफर तय कर न्यांगली गांव के तनोट राय माता मंदिर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों पर जमकर नृत्य किया तथा मातारानी के जयकारे लगाए।

भोजाण महंत आजाद गिरी महाराज के सानिध्य में पैदल यात्रियों ने ध्वजा चढ़ाकर व धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। न्यांगली में महंत आजाद गिरी महाराज, नेपूसिंह न्यांगली व पुजारी गिरवर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यात्रा की पुष्प वर्षा कर आगवानी की। पैदल यात्रा में पूर्व विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर मरोदिया, डॉ. कौशल पूनिया, मंडल अध्यक्ष रिंकू चंगोईवाला सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक