सैनिक जावेद अहमद को ढूंढा गया, शनिवार को हुआ था लापता

नई दिल्ली। कश्मीर के कुलगाम से शनिवार को लापता हुआ सेना का जवान जावेद अहमद वानी मिल गया है। कश्मीर पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल चेकअप के बाद उससे पूछताछ शुरू की जाएगी। पुलिस ने इससे अधिक जानकारी नहीं दी है। 25 साल का जवान जावेद अहमद कुलगाम जिले के अस्थाल गांव का रहने वाला है। कहा जा रहा था कि आतंकियों ने शनिवार रात करीब 8 बजे उसे उसकी गाड़ी से किडनैप कर लिया था। कार में खून के निशान भी मिले थे। वानी की पोस्टिंग लेह में है। जावेद के माता-पिता ने आतंकियों से बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई थी। वानी ईद की छुट्टी मनाने घर आया था। शनिवार को वानी अपनी कार से चावलगाम जा रहा था। कई घंटों तक लापता रहने के बाद गांव के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक