Top Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

राज्यपाल ने XPoSat के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा देश का पहला और विश्व का दूसरा सैटेलाइट (XPoSat) लॉन्च किए जाने पर सभी वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को बधाई दी। यह सैटेलाइट पल्सर, ब्लैक होल्स, आकाशगंगा तथा रेडिएशन आदि का अध्ययन करेगा।

राज्यपाल ने कहा कि नववर्ष के प्रथम दिवस पर यह उपलब्धि विकसित भारत की प्रतिभा को प्रदर्शित कर रही है। सैटेलाइट (XPoSat) का प्रक्षेपण ब्रह्मांड को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भारत का अंतरिक्ष भौतिकी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। इस मिशन पर दुनिया भर की नज़रें टिकी हुई है। राज्यपाल ने कहा कि इसरो की प्रतिभा और इच्छा ने एक बार फिर विश्व की निगाहों में भारत को स्थापित किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक