प्रकाश पर्व पर आयोजित प्रभात फेरी का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

महासमुंद। श्री गुरुनानक देव की जयंती पर सिक्ख समाज द्वारा प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शुक्रवार सुबह गुरुनानक चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्वागत किया।

उन्होंने समाजजनों को पर्व की बधाई दी। इस दौरान महिलांग ने श्री गुरुनानक देव से महासमुंद वासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए हमेशा अपनी कृपा बनाए रखने की अरदास की। स्वागत के दौरान युवा नेता अरिश अनवर, सगनजोत सिंघ, रोहित गुरुदत्ता, यश चावला, सुखप्रीत, सोहेल खान, युवराज साहू, मेहुल, संतोष, धनेश, सौरभ इसरानी, गुरु रामगढ़िया आदि युवा साथी मौजूद रहे।