महाराष्ट्र

अशोक लेलैंड ने बीते साल में वाहनों की बिक्री का बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई: वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड ने बीते साल यानी 2023 में 1,98,113 वाहनों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले कंपनी ने एक साल में सबसे अधिक 1,96,579 वाहन बेचे थे। यह आंकड़ा कंपनी ने 2018 में हासिल किया था।

अनुसार अशोक लेलैंड ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड उपलब्धि कंपनी के उत्पादों के स्तर और मजबूत बाजार उपस्थिति को दर्शाती है। कंपनी ने घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत की है।’’

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘हम अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, टिकाऊ परिचालन व्यवहार और ग्राहक केंद्रित बाजार पहल में लगातार निवेश कर रहे हैं। ऐसे में हम आगे चलकर और अधिक सफलता के प्रति आशान्वित हैं।’’

देश के वाणिज्यिक वाहन उद्योग ने कैलेंडर साल 2018 में 10,05,380 इकाइयों का अपना सबसे ऊंचा बिक्री आंकड़ा हासिल किया था। यह सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक