कब्ज में काफी राहत पहुंचाता है गन्ने का रस

गन्ना और गन्ने का रस यूं तो स्वाद में मजेदार होता है और सेहत से जुड़े कई फायदे भी देता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसके सेवन से फायदा मिलता है, तो कुछ के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है। आप भी जरूर जानें, किन परिस्थितियों में करें इसका सेवन और किसके लिए हो सकता है यह नुकसानदायक-
किसे करता है फायदा गन्ने का रस :
1 गन्ने के रस में मौजूद आयरन पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज जैसे तत्व आपके शरीर को पोषण देने का कार्य करते हैं और कमजोरी महसूस नहीं होने देते। गन्ने का रस आयरन का बेहतरीन स्त्रोत है और महिलाओं को आयरन की पूर्ति के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
2 गन्ने का रस पीने से कब्ज में काफी राहत मिलती है।
3 गन्ने के रस का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
4 गन्ने का जूस पीने से थकान की समस्या दूर होती है और पेट भी नहीं फूलता है।
5 गन्ने का रस महिलाएं पीरियड्स के दौरान जरूर पीएं। इससे ब्लड स्पॉटिंग और क्रैंप में राहत भी मिलती है। साथ ही मां बनी महिलाओं में लैक्टेशन में भी बढ़ोतरी होती है।
6 अक्सर पीलिया के मरीजों को गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है और पीलिया के दौरान होने वाली लिवर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
7 इसका सेवन करने से किडनी और लिवर स्वस्थ रहते हैं।
8 गन्ने के रस का सेवन आपको गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाकर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इन दिनों में होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या से निजात दिलाकर शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
