भीषण सड़क हादसा में कार पलटने से 3 लोगों की मौत 2 गंभीर घायल

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में भीषण सड़क हादसे के घटना सामने आई है। सिरोही के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाडोली के पास ब्यावर-पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर की है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जयपुर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन कार सवार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए है। पुलिस ने दोनों ज​ख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार सभी लोग चूरू के सरदार शहर के रहने वाले हैं। ये कार से गोवा घूमने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार पिंडवाड़ा की तरफ से सिरोही की ओर आ रही कार झाड़ोली बाईपास पर झाड़ोली बस स्टैंड के पास अचानक गड्ढे में पलट गई। कार में सवार रूपलिसर चूरू निवासी प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, करणी सिंह पुत्र पप्पू सिंह और शिव सिंह पुत्र उम्मेद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में रूपलीसर चूरू निवासी विक्रम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह और विक्रम सिंह पुत्र भंवर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों शवों को पिंडवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। पुलिस ने उनके परिजनों को हादसे के बारे में सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई और सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिंडवारा अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। दोनों के नाम भी विक्रम सिंह ही हैं। वे मूल रूप से चुरू जिले के ही सरदार शहर के रहने वाले हैं। दोनों का इस वक्त उपचार चल रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक