बेस वेरिएंट से करीब 80 हजार महंगी होगी कीमत

ऑटो डेस्क : अपने लुक और स्टाइल की बदौलत बहुत ही कम समय में स्कोडा कुशाक के चाहने वालों की संख्या तेजी बढ़ गई। कंपनी इस मॉडल में एक स्पेशल एडिशन को जोड़ा है, जिसका नाम Kushaq Onyx Edition है। इस एसयूवी को 12.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट से ये गाड़ी 80 हजार रुपये से अधिक महंगी है। आइये जानते हैं इसमें क्या कुछ मिलेगा खास।

इस खास एडिशन की लुक और डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें ग्रे ग्राफिक्स को जोड़ा है, जिसे आप सभी दरवाजों पर देख सकते हैं। वहीं बी पीलर पर आपको ‘Onyx’ लिखा हुआ मिल जाएगा, जिससे इस स्पेशल एडिशन की पहचान हो सकेगी। टायर देख कर भी आप इस एडिशन का पता लगा सकते हैं, जहां 16 इंच के अलॉय व्हील के साथ नई प्लास्टिक कवर मिल जाएगी। फ्रंट ग्रिल के चारों तरफ क्रोम फिनिशिंग भी नजर आएगी।