थार का नहीं, Mahindra की इस कार का है मार्किट में जलवा; 2.8 लाख ऑर्डर पेंडिंग

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की कारों को ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है। कार बिक्री के मामले में कंपनी देश में चौथे स्थान पर है। कंपनी की थार, बोलेरो और एक्सयूवी700 काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, आंकड़ों पर नजर डालें तो महिंद्रा के ग्राहकों को सबसे ज्यादा इंतजार किसी और कार का है। यह कार है महिंद्रा स्कॉर्पियो, जिसके सबसे ज्यादा पेंडिंग ऑर्डर हैं।
महिंद्रा के पास फिलहाल 2.81 लाख से ज्यादा ऑर्डर हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 1.17 लाख पेंडिंग ऑर्डर सिर्फ महिंद्रा स्कॉर्पियो पर हैं। उनके स्कॉर्पियो लाइनअप में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन शामिल हैं। इन मॉडलों का उत्पादन 14,000 इकाइयों के मासिक अंतराल पर किया जा रहा है। स्कॉर्पियो क्लासिक पर प्रतीक्षा अवधि लगभग 7 महीने है और स्कॉर्पियो एन पर प्रतीक्षा अवधि लगभग 17 महीने है।
इसी तरह, Mahindra XUV700 पर 78,000 ऑर्डर लंबित हैं। XUV700 की खास बात यह है कि लंबे वेटिंग पीरियड के बावजूद इसकी डिमांड कम नहीं हुई है। महिंद्रा हर महीने इस एसयूवी की 8 हजार यूनिट्स का उत्पादन कर रही है। XUV700 की प्रतिद्वंद्वी Tata Safari को भी हर महीने करीब 8,000 बुकिंग मिल रही हैं। फिलहाल इसका वेटिंग पीरियड करीब 13 महीने से चल रहा है।
इसके अलावा महिंद्रा के सबसे लोकप्रिय उत्पादों में से एक थार के 68,000 से अधिक ऑर्डर लंबित हैं। हर महीने थार के लिए 10,000 नए ऑर्डर आ रहे हैं। थार 2WD और 4WD के लिए वेटिंग पीरियड 15 महीने तक है। बोलेरो और बोलेरो नियो के लिए लगभग 8,400 ऑर्डर लंबित हैं। कंपनी ने इस तिमाही में 1 लाख से अधिक एसयूवी की डिलीवरी की है और अपने ग्राहकों को शीघ्र डिलीवरी प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक