ढली मंडी मेंं आनाकानी के बाद सेब खरीदने को रजामंद हुए खरीददार

शिमला: शिमला की ढली मंडी में रविवार को बिना काट के सेब बिका। सरकार के आदेशों के बाद आढ़तियों ने दो किलो की काट को बंद किया था। शनिवार को सेब खरीददारों ने बिना काट के सेब खरीदने में आनाकानी जरूर की। रविवार को भी खरीददारों ने सेब नहीं खरीदने की धमकी दी थी। सुबह के 12 बजे तक खरीदार सेब खरीदने नहीं आए। हालांकि 12 बजे के बाद खरीददारों ने सेब खरीदना फिर से शुरू कर दिया। ऐसे में बागबानों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने आदेश जारी किए हैं कि मंडियों में वजन के हिसाब से ही सेब बेचा जाए। इस आदेश के बाद मंडियों में सेब तो वजन के हिसाब से बिक रहा था, लेकिन सेब की पेटी पर 2 किलो की कटौती हो रही थी।

यह कटौती कार्टन के वजन के नाम पर हो रही थी। सेब की पेटी पर हो रही कटौती से बागबान काफी नाराज थे। ऐसे में बागबानों ने सरकार से मांग उठाई है कि इस कटौती को बंद किया जाए। सरकार ने 2 किलो की कटौती को बंद करने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसके बाद आढ़तियों ने शनिवार को ढली मंडी में बिना काट के सेब बेचना शुरू किया। 2 किलो की काट बंद होने से खरीददारों ने सेब नहीं खरीदने की धमकी थी, लेकिन बाद में फिर सेब खरीदना शुरू हो गया। ऐसे में अब मंडी में बिना काट के ही सेब बेचा जा रहा है। 2 किलो की काट बंद होने से बागवानों को काफी राहत मिली है। 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक