साल 2022 में गूगल पर इस शब्द को किया गया सबसे ज्यादा सर्च, देखें टॉप-10 लिस्ट

नई दिल्ली: ऐसा माना जाता है कि गूगल (Google) पर हर सवाल का जवाब होता है. यह कुछ हद तक सच भी है. गूगल पर तरह-तरह के सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे ही कुछ सवाल साल 2022 में सबसे ज्यादा पूछे गए, जिसे जानकार सब हैरान हैं. गूगल पर साइंस, टेक्नोलॉजी, खाने-पीने से लेकर पर्सनल जानकारी (personal information) को सर्च किया गया है, जिसके बारे में गूगल की तरफ से विस्तार से जानकारी दी गई है.
गुगल ने पिछले दिनों भारत में 2022 के सर्च ट्रेंड की लिस्ट जारी की. इसमें कई कैटेगरी (many categories) की अलग-अलग सूची आई है. यहां देख ऑल सर्च में गुगल में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया. गूगल इंडिया ने 2022 ट्रेंडिंग सर्च क्वेरीज जारी कर दी है. इसमें से भारत में सर्च की हम इसमें से भारत में सर्च की गई टॉप 10 चीजों के बारे में बता रहे हैं.
साल 2022 में सबसे ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग यानि की आईपीएल सर्च किया गया 2022 में सर्च के मामले में दूसरे नंबर पर सरकारी वेब पोर्टल CoWIN रहा
