महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव, गरबा डांडिया में झूमे समाजजन, आज निकलेगी शोभायात्रा

भीलवाडा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव श्री महाराजा अजमीढ़ जयंती महोत्सव के तहत बीती रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भव्य गरबा डांडिया का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं व युवतियों सहित पुरुषों ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। महिला मंडल अध्यक्ष संजना सोनी एवं प्रतियोगिता संयोजक कृष्णा टांक ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में 15 वर्ष की ऊपर की लड़कियों व महिलाओं की एकल नृत्य प्रतियोगिता हुई। इसमें दीपिका सोनी प्रथम, आंचल सोनी द्वितीय, ट्विंकल सोनी तृतीय रही। इसी तरह मिसेज करवा चौथ प्रतियोगिता में बिंदु सोनी, किरण सोनी, अलका सोनी, नेहा सोनी अव्वल रही। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नगर भीलवाडा के अध्यक्ष जसवंत सीकड़ ने बताया कि रूप जी महाराज की बगीची, तेजाजी चौक में 27 अक्टूबर को शरद पुर्णिमा के उपलक्ष्य में रात्रि 12 बजे समाज के रूप चतुर्भुज मंदिर में खीर का प्रसाद वितरण हुआ। 28 अक्टूबर को सुबह 9:15 बजे चित्रकूट धाम से शोभायात्रा निकलेगी। पुरुष सफेद व महिलाएं पीले व चुनर पहनकर भाग लेंगी। सुबह 11:15 बजे रूप जी महाराज की बगीची में महाराजा अजमीढ़ की महाआरती की जाएगी। दोपहर 12:15 बजे सामूहिक स्नेहभोज होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के वरिष्ठजन लादू लाल डसानिया, मन्नालाल भरावा, माधवलाल डसानिया, रतनलाल कड़ेल, मिट्ठू लाल जंगवाल, कैलाश बेनाथिया, दिलीप सोनी (पत्रकार), राजेश सोलिवाल, समरथ सोनालिया, जगदीश डसानिया, अरुण डसानिया, विष्णु भरावा, समाज के नगर कोषाध्यक्ष सूरज डसानिया, महिला मंडल अध्यक्ष संजना सोनी, मंत्री विनीता सोनी, कोषाध्यक्ष खुशबू सोनी, हीरा सोनी, कृष्णा टांक, नवयुवक मंडल अध्यक्ष लखन सोनी, मंत्री मनोज डसानिया, उपाध्यक्ष विजय डसानिया, कोषाध्यक्ष सुभाष सोनी, कार्यकर्ता राजवीर सोनी, योगेश सोनी ट्विंकल सोनी, राहुल सोनी, बंटी सोनी सहित अन्य समाजजन जूटे है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक