54 साल के बाद दिल्ली में दर्ज हुआ फरवरी का सबसे गर्म दिन

नई दिल्ली। फरवरी का महीना अभी खत्म नहीं हुआ है कि दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार (20 फरवरी) का दिन 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा है। पीतमपुरा में स्वचालित मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 10 डिग्री अधिक है।

नजफगढ़ और रिज स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 34.6 और 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से नौ से 10 डिग्री अधिक है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में 26 फरवरी 2006 को 34.1 डिग्री सेल्सियस का सर्वकालिक उच्च तापमान और 17 फरवरी 1993 को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के एक अन्य अधिकारी ने कहा “यह 1969-2023 की अवधि में दिल्ली में तीसरा सबसे अधिक तापमान है।” आईएमडी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी 2021 को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक