कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम में किए योगदान को किया नमन

राजनांदगांव। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर की पुण्यतिथि पर 18 सितंबर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी सभा आयोजित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में सोमवार 18 सितम्बर को स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर छेदीलाल ठाकुर की पुण्यतिथि उनके तैलचित्र पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर संगोष्ठी सभा कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया।
संगोष्ठी सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव नरेश डाकलिया ने बैरिस्टर छेदीलाल के योगदान को याद कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलनों से जोड़ने में छेदीलाल ठाकुर का अतुलनीय योगदान रहा है। पूज्य बापू महात्मा गांधी के आह्वान पर वे वकालत छोड़कर असहयोग आंदोलन में कूद पड़े और मजबूत करने में लग गए। छग के बिलासपुर अंचल में जागृति फैलाने के लिए उन्होंने रामलीला के मंच से राष्ट्रीय रामायण का अभिनव प्रयोग किया। संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू ने बैरिस्टर छेदीलाल को नमन करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी विभूतियों को सजोने व संगृहित करने का कार्य कर रही है। बैरिस्टर छेदीलाल जी कई भाषाओं के जानकार के साथ लेखक, पत्रकार, संगीतज्ञ और कर्मठ नेता थे। उनकी उपलब्धियों और समाज के लिए किए योगदान को हमेशा याद किया जायेगा आज उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन करता हूं। संगोष्ठी सभा को दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, खिलेश्वर पाल, इंटक सुरेन्द्र देवांगन उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा, गोपीचंद गायकवाड़, योगेन्द्र प्रताप सिंह, आरबी मिश्रा, नारायण सोनी, संदीप जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। शहर जिला महामंत्री झम्मन देवांगन ने उपस्थित कांग्रेसजनों का आभार जताया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक