ये कार्य न करे शनिवार के दिन

शनिवार का दिन हिंदू धर्म में अशुभ माना जाता है। लोग कोई भी शुभ कार्य शनिवार को करने से डरते हैं। लोगों को इस बात का भय रहता है कि शनिवार को शुभ कार्य करने से वह कार्य पूरा नहीं होगा। शनिवार का दिन भगवान शनि का माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता भी माना जाता है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से शनि के प्रकोप से राहत मिलती है।
शास्त्रों के मुताबिक, भगवान शनिदेव मनुष्य को उसके अच्छे और बुरे कर्मों का फल जरूर देते हैं। शनिदेव के कोप का भाजन न बनना पड़े इसलिए लोग कई तरह के उपाय भी करते हैं। शनिवार के दिन लोग अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए टोटके का सहारा भी लेते हैं।
हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे कार्य भी बताए गए हैं जिसे शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए। इसके साथ-साथ शनिवार के दिन दैनिक उपयोग की कई वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आगे जानते हैं कि घर में बरकत लाने के लिए शनिवार के दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए।
शनिवार के दिन अनाज पीसने वाली चक्की नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार में तनाव बढ़ता है और घर में कई तरह की समस्याएं भी होने लगती है।
शास्त्रों के मुताबिक, शनिवार के दिन लकड़ी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। हालांकि कुछ अपवाद भी हैं। यदि किसी की मृत्यु शनिवार के दिन हो जाती है तो शनिवार को लकड़ी खरीदना अशुभ नहीं माना जाता है।
शनिवार के दिन काला तिल खरीदना अशुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर काला तिल चढ़ाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
शनिवार के दिन तेल नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन तेल खरीदने से रिश्तों में तनाव बढ़ता है और घर की खुशियां गायब हो जाती हैं। शनिवार को कैंची खरीदने से भी बचना चाहिए।
नमक को शनिवार के दिन खरीदना अशुभ माना गया है। घर में यदि शनिवार के दिन नमक खरीदकर लाया जाता है तो घर में दरिद्रता आती है और कर्ज बढ़ता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक