गुरुवार के दिन खरीदें ये चीजें, भगवान विष्णु हो सकते हैं प्रसन्न

सनातन धर्म में गुरुवार के दिन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। वहीं यह दिन भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदना शुभ और अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, गुरुवार के दिन कुछ उपाए बताए गए हैं।
जिससे कुंडली में स्थित गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि गुरुवार के दिन क्या ऐसी चीजें हैं, जिसे खरीदने से आपके ऊपर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी और आपके सभी बिगड़े काम बनने लग जाएंगे।
गुरुवार के दिन खरीदें पीले मिठाई
भगवान विष्णु को पीले मिठाई बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन आप पीले मिठाई खरीदें और भगवान विष्णु के मंदिर जाकर अर्पित करें और प्रार्थना करें।
गुरुवार के दिन खरीदें पीले वस्त्र
अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है। तो गुरुवार के दिन पीले वस्त्र खरीदें। इससे आपकी कुंडली में स्थिति गुरु (गुरु मंत्र) मजबूत हो सकता है।
गुरुवार के दिन खरीदें सोना-चांदी
गुरुवार के दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी के लिए खरीदें लाल चुनरी
गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का खास महत्व है। इस दिन अपने घर में सत्यनारायण भगवान की कथा अवश्य करवाना चाहिए। इससे आपको जल्द विशेष लाभ होगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इसी के साथ इस दिन मां लक्ष्मी के लिए लाल चुनरी अवश्य खरीदें। इससे मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) भी प्रसन्न होते हैं।
गुरुवार के दिन खरीदें हल्दी
गुरुवार के दिन हल्दी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे कुंडली में गुरुदोष से छुटकारा मिल सकता है।
गुरुवार के दिन पुखराज रत्न खरीदें और धारण करें
गुरुवार के दिन ऐसी मान्यता है कि पुखराज धारण करने से व्यक्ति को गुरुदोष से मुक्ति मिल सकती है।
गुरुवार के दिन गेंदे के फूल की माला खरीदें और घर के मुख्य द्वार पर लगाएं
गुरुवार के दिन ऐसा कहा जाता है कि गेंदे का फूल खरीदने और घर के मुख्य द्वार पर लगाने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
अगर आप भी गुरुवार के दिन कुछ खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक