8 करोड़ से बनने वाली मलिकपुर-भिवानीखेड़ा का निर्माण कार्य हुआ शुरु

कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि लुखी बचगांवा पुल के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपमुख्यमंत्री की अनुशंशा पर इस पुल का निर्माण कार्य जोरों से चला हुआ है। इस पुल के बनने से दर्जनों गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। वे पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।
डा. खैहरा ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है। पुल का खड़ा कर दिया गया है और फिनिस्ंिग का कार्य चल रहा है। लगभग एक से डेढ माह के अंतराल में इस पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और पुल को जनता के सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस पुल के बनने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का फायदा मिलेगा। इससे पूर्व यह पुल बहुत तंग था जिस कारण हादसे होने का खतरा बना रहता था। इस बारे में उन्होने जब उपमुख्यमँत्री दुष्यंत चौटाला के सामने इस समस्या का रखा तो उन्होने तुरंत इसकी मंजूरी दे दी और कार्य शुरु करवा दिया। यह पुल स्टील का बनाया जा रहा है।
वहीं डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि मलिकपुर से लुखी होते हुए गांव भिवानीखेड़ा तक सडक़ का निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। यह सडक़ तकरीबन 8 करोड़ रूपए की राशि से बनकर तैयार होगी। पिहोवा को कुरुक्षेत्र से जोडऩे वाली यह अहम सडक़ है। इस सडक़ के बनने से ग्रामीण क्षेत्र को बहुत फायदा मिलेगा। इन कार्यों के लिए उन्होने उपमुख्यमँत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक