भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी बरकत के लिए ये 5 चीजें, आप भी जानें

शास्त्रों में बताई गई चीजें इस कलयुगी जीवन के लिए भी बहुत उपयोगी साबित होती हैं। महाभारत के समय जब पांडव वनवास समाप्त कर हस्तिनापुर लौटे थे तो श्रीकृष्ण भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया था जिनसे जीवन में नकारारात्मकता दूर होती हैं एवं सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आपके घर में भी सदैव धन, संपत्ति और खुशियां बनी रहे।
जल
उन्होंने बताया कि जल का आवागमन घर की ऊर्जा को नियंत्रित करता है। इसलिए पूजा स्थल, किचन में हमेशा साफ जल रखना चाहिए। हर व्यक्ति को रोजोना सूरज को जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही अगर कोई घर आए तो उसे पानी जरूर पिलाएं, भले ही वह आपका दुश्मन ही क्यों ना हो। वहीं, वास्तु की मानें तो, बाथरूम में बाल्टी या टब हमेशा साफ पानी भरकर रखना चाहिए और इन्हें कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
चंदन
चंदन शुभता का प्रतीक है। श्रीकृष्ण ने बताया था कि घर में चंदन के होते हुए कोई भी बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकती। वहीं, इसकी खुशबू घर में पॉजिटिविटी भी फैलाती है। इसके अलावा रोजाना चंदन का तिलक लगाने से मन शांत और तनाव दूर रहता है।
गाय का घी
गाय का घी बहुत पवित्र होता है। श्रीकृष्ण के अनुसार गौसेवा करने से देवता भी प्रसन्न रहते हैं। गाय का घी सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। रोजाना गाय की घी से दीपक जलाने से घर के सभी कष्ट और विघ्न दूर रहते हैं। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार भी होता है।
शहद
श्रीकृष्ण युधिष्ठिर को कहते हैं की शहद घर में रहने वाली नकारात्मक उर्जा को दूर करके वातावरण शुद्ध करता है। यही नहीं, शहद का सेवन शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है।
वीणा
श्रीकृष्ण ने पांचवी वस्तु के रूप में वीणा को घर में रखने के लिए कहा जो मां सरस्वती का प्रिय वाद्य है। जिस घर में वीणा की पूजा की जाती है वहां सदैव सुख समृद्धि बनी रहती है। वाद्य यन्त्र वीणा को घर में रखने से गरीबी, दरिद्रता, अपशगुन और अज्ञान हमेशा दूर रहता है। आप अपनी जरूरत और कमाई के हिसाब से छोटी-बड़ी वीणा रख सकते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक