श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

चेन्नई: तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के नौ मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार रात को तब हुई, जब मछुआरे पुदुक्कोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम और जगदीपत्तनम से दो मशीनीकृत नावों में मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे।
तटीय सुरक्षा समूह (सीएसजी) के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि 13 सितंबर को चार मछुआरे, एन. अरुण (35), जी. मरुधु (42), के. सुंदरम (35) और एस. सेल्वराज (38) कोट्टईपट्टिनम से एक मशीनीकृत नाव पर मछली पकड़ने गए थे। वे ‘नींदनथीवु’ में मछली पकड़ रहे थे, उसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जो पूछताछ के लिए श्रीलंका में कांकेसंथुराई नौसेना बेस पर ले गई।
13 सितंबर की सुबह पुदुकोट्टई जिले में जेगथापट्टिनम में पांच मछुआरों का एक अन्य समूह, आर. केसवन (35), आर. कुमार (38), आर. गुना (20), मुरुगेसन (45) और के. मुथु (43) मछली पकड़ने गया था। उन्हें भी नींदनथीवू से श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए कांकेसंथुराई नौसेना बेस ले जाया गया। मछुआरों को तो कुछ दिनों की कैद के बाद जमानत मिल जाती है, लेकिन उनकी महंगी मशीनीकृत नावें नौसेना द्वारा जब्त कर ली जाती हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक