Breaking NewsTop Newsझारखंडदिल्ली-एनसीआरभारतराज्य

शादी की खुशियां मातम में बदली, दुल्हन ने लगाई फांसी

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। एक युवती ने अपनी शादी के दो दिन पहले फंदे से लटककर जान दे दी। युवती स्नातक की छात्रा थी। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना जिले के नवडीहा ओपी क्षेत्र स्थित बघेडीह गांव की है। यहां के महेंद्र मंडल की पुत्री काजल कुमारी की शादी अगले शनिवार को होने वाली थी। घर-परिवार में तैयारियां जोरों पर थी। गुरुवार से मेहंदी-हल्दी की रस्म शुरू होने वाली थी।

लड़की की मां शांति देवी ने बताया कि बुधवार की रात में खाना खाकर परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब वह कमरे की सफाई करने पहुंचीं तो देखा कि शव पंखे से झूल रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया। काजल की शादी लगभग तीन माह पूर्व धनबाद के टुंडी अंतर्गत सोने गांव निवासी विजय मंडल के साथ तय हुई था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चला है। न ही कोई सुसाइड नोट कमरे से मिला है। पुलिस फिलहाल जांच जारी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक