वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे मियां-बीवी, अचानक बदल गया माहौल

बस्ती: यूपी के बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल दुबई में रह रहे पति से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं इस घटना को लाइव देख पति ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचे तब कर विवाहिता की मौत हो चुकी थी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये घटना छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब पांच साल पहले 28 साल की साधना की शादी चंचल सिंह से हुई थी। शादी के ढाई साल बाद ही चंचल नौकरी करने दुबई चला गया था। उनकी एक बेटी भी है। उसी के साथ साधना अकेले सेवरालाल गांव में रहती थी। शुक्रवार को साधना वीडियो कॉल पर अपने पति चंचल सिंह से बात कर रही थी। इस दौरान दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह फांसी का फंदे पर झूल गई। वहीं घटना की सूचना पर देर रात साधना के मायके वाले भी आ गए। वहीं ग्राम प्रधान ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई और साक्ष्य एकत्र किए।
पत्नी ने पति से फोन पर हुए वाद-विवाद के चलते अपनी जान दे दी। फांसी पर लटकने से पहले उसने वीडियो कॉल किया था। वहीं दुबई में बैठे पति ने पत्नी की मौत ऑनलाइन देखी लेकिन वह समझाने और चीखने के सिवाय कुछ नहीं कर सका। वह बेबस बस देखता रह गया।