पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के बाद राजस्थान में मतदाताओं की संख्या बढ़ी, महिलाओं का वोट निर्णायक

जयपुर: राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनाव-2018 के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन दो दर्जन से अधिक ऐसी सीटें है, जिन पर पुरूषों से ज्यादा पांच साल में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इन सीटों पर इस बार महिला वोटर्स निर्णायक भूमिका में होंगी। इसमें कई तो हॉट सीट है, जिन पर दिग्गज चुनाव लड़ रहे है और भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच आमने-सामने की टक्कर है। वैसे तो अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे जिन सीटों से चुनाव लड़ रहे है, उन सीटों पर भी पांच साल में महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है। पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा वोटर 66,625 झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं, जबकि सबसे कम वोटर 8443 सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। नाथद्वारा, बायतु, बागीदौरा, अंता, सवाईमाधोपुर, कोलायत, खींवसर, हिंडौली, आमेर यानि नौ विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के बजाय पुरुष वोटर ज्यादा बढ़े। बाकी सभी जगह महिला वोटर बढ़ी हैं।
सरदारपुरा सीट पर 2279 महिला वोटर्स बढ़ी
जोधपुर की सरदारपुरा सीट पर पांच साल में 28,149 मतदाता बढ़े है। इस सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे है। वर्ष-2023 की मतदाता सूची के अनुसार पुरुष वोटर 1,31,131 व महिला वोटर 126039 है, जबकि ट्रांसजेंडर 21 है अर्थात कुल 2,57,191 मतदाता है। इससे पहले पिछले चुनाव 2018 में पुरुष वोटर 118206 और महिला वोटर 110835, ट्रांसजेंडर एक अर्थात कुल मतदाता 2,29,042 थे। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या में 28,149 की वृद्धि हुई है, जिसमें पुरुष वोटर वृद्धि 12925 तथा महिला मतदाता वृद्धि 15204 है। अर्थात इस सीट पर पुरुषों से 2279 ज्यादा महिला वोटर बढ़ीं है, जो इस चुनाव में निर्णायक वोट माना जा रहा है।

झालरापाटन सीट पर 110 महिला वोटर्स बढ़ी
वर्ष 2023 की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार झालरापाटन सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 2,97,810 है, जिसमें पुरुष वोटर 1,51,590 और महिला वोटर 1,46,216 है। चार ट्रांसजेंडर है। पिछले चुनाव 2018 में पुरुष वोटर 139998 और महिला वोटर 134514 व ट्रांसजेंडर तीन अर्थात कुल मतदाता 2,74,515 थे। पांच साल में मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 23,295 हुई है। इसमें पुरुष वोटर में वृद्धि 11,592 और महिला वोटर में वृद्धि 11,702 है अर्थात पुरुषों से ज्यादा 110 महिला वोटर की संख्या बढ़ी है।

हॉट सीटों पर क्या है स्थिति
टोंक : 2023 में पुरुष मतदाता 129445, महिला मतदाता 123379, ट्रांसजेंडर 4, कुल 252828
2018 में पुरुष वोटर 115605, महिला वोटर 108501, कुल 224106
कुल मतदाता बढ़े 28722, कुल पुरुष मतदाता बढ़े 13840
कुल महिला मतदाता बढ़ीं 14878, यानि पुरुषों से ज्यादा 1038 महिला वोटर बढ़ी

नाथद्वारा: 2023 में पुरुष मतदाता 122439, महिला वोटर 116062, ट्रांसजेंडर 8, कुल 238529
2018 में पुरुष मतदाता 116164, महिला वोटर 110749, ट्रांसजेंडर 5, कुल 226918
कुल बढ़े वोटर 11611, कुल पुरुष मतदाता बढ़े 6275, कुल महिला मतदाता बढ़ीं 5323, महिला के बजाय पुरुष वोटर 952 बढ़े

तारानगर: 2023 में पुरुष वोटर 136990, महिला वोटर 124633, ट्रांसजेंडर 2, कुल 261625
2018 में पुरुष वोटर 125132, महिला वोटर 112118, कुल 237250
कुल वोटर बढ़े 24375, कुल पुरुष वोटर बढ़े 11858, कुल महिला वोटर बढ़ीं 12515
पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटर में 657 की हूई ज्यादा वृद्धि

आमेर:
2023 में पुरुष वोटर 151111, महिला वोटर 138045, ट्रांसजेंडर 1 कुल 289157
2018 में पुरुष वोटर 129934, महिला 117615, कुल 247549
कुल वृद्धि 41608, पुरुष वोटर में वृद्धि 21177, महिला वोटर में वृद्धि 20430
महिलाओं के मुकाबले पुरुष वोट 747 ज्यादा बढ़े

लक्ष्मणगढ़:
2023 में पुरुष वोटर 143003, महिला वोटर 135137, कुल 278140
2018 में पुरुष वोटर 132464, महिला वोटर 122958, कुल 255422
कुल बढ़े वोटर 22718, कुल पुरुष वोटर बढ़े 10539
कुल महिला वोटर बढ़ीं 12179
पुरुषों के मुकाबले महिला वोट 1640 ज्यादा बढ़े

कोटा उत्तर: 2023 में पुरुष वोटर130153, महिला वोटर 125439, ट्रांसजेंडर 13, कुल 255605
2018 पुरुष वोटर 122861, महिला वोटर 115816, कुल 238677
कुल वोटर बढ़े 16928, कुल पुरुष वोटर बढ़े 7292, कुल महिला वोटर बढ़ीं 9623
पुरुषों के मुकाबले 2331 ज्यादा बढ़ीं महिला वोटर

विद्याधर नगर: 2023 में पुरुष वोटर 177696, महिला वोटर 163951, ट्रांसजेंडर 2, कुल 341639
2018 में पुरुष वोटर 169854, महिला वोटर 151798, ट्रांसजेंडर 1, कुल 321653
कुल मतदाता बढ़े 19986, कुल पुरुष वोटर बढ़े 7842, कुल महिला वोटर बढ़ीं 12153
पुरुषों के मुकाबले बढ़े महिला वोट 4311

झोटवाड़ा:
2023 में पुरुष वोटर 222393, महिला वोटर 205673, ट्रांसजेंडर 1, कुल 428067
2018 में पुरुष वोटर 189645, महिला वोटर 171790, ट्रांसजेंडर 7 कुल 361442
कुल मतदाता वृद्धि 66625, कुल पुरुष वोटर बढ़े 32748
कुल महिला वोटर बढ़ीं 33883, पुरुषों के मुकाबले 1135 ज्यादा महिला वोटर बढ़ीं

सिविल लाइंस:
2023 में पुरुष वोटर 126483, महिला वोटर 118936, ट्रांसजेंडर 15, कुल 245434
2018 में पुरुष वोटर 124010, महिला वोटर 112977, ट्रांसजेंडर 4, कुल 236991
कुल वोटर बढ़े 8443, कुल पुरुष वोटर बढ़े 2473, कुल महिला वोटर बढ़ीं 5959
पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर बढ़ने का अंतर 3486 है

बायतू: 2023 में पुरुष वोटर 134298, महिला वोटर 117906, कुल 252204
2018 में पुरुष वोटर 114763, महिला वोटर 101912, कुल 216675
कुल बढ़े वोटर 35539, कुल पुरुष वोटर बढ़े 19535, कुल महिला वोटर बढ़ीं 15994
महिलाओं के बजाय 3541 ज्यादा बढ़े पुरुष वोटर

चित्तौड़गढ़: 2023 में पुरुष वोटर 135656, महिला वोटर 134446, ट्रांसजेंडर 3, कुल 270105
2018 में पुरुष वोटर 125606, महिला वोटर 122831, कुल 248437
कुल वृद्धि 21668, कुल पुरुष वोटर बढ़े 10050, कुल महिला वोटर बढ़ीं 11635
पुरुषों के मुकाबले 1565 ज्यादा बढ़ीं महिला वोटर

खींवसर: 2023 में पुरुष वोटर 147609, महिला वोटर 134836, कुल 282445
2018 में पुरुष वोटर 129074, महिला वोटर 117329, कुल 246403
कुल बढ़े वोटर 36042, पुरुष वोटर बढ़े 18535, महिला वोटर बढ़ीं 17507
पुरुषों के मुकाबले 1028 कम बढ़ीं महिला वोटर

डीग-कुम्हेर: 2023 में पुरुष वोटर 135210, महिला वोटर 119972, ट्रांसजेंडर 2, कुल 255184
2018 में पुरुष वोटर 126301, महिला वोटर 110108, ट्रांसजेंडर 3, कुल 236412
कुल वोटर वृद्धि 18772, पुरुष वोटर बढ़े 8909, महिला वोटर बढ़ीं 9864
पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर बढ़ीं 955

कोलायत: 2023 में पुरुष वोटर 137161, महिला वोटर 118700, कुल 255861
2018 में पुरुष वोटर 121816, महिला वोटर 105320, ट्रांसजेंडर 3, कुल 227139
कुल बढ़े वोटर 28722, कुल पुरुष वोटर बढ़े 15345, कुल महिला वोटर बढ़ीं 13380
पुरुषों के मुकाबले 1965 कम बढ़ीं महिला वोटर

सवाई माधोपुर: 2023 में पुरुष वोटर 135773, महिला वोटर 120551, ट्रांसजेंडर 5, कुल 256329
2018 में पुरुष वोटर 125279, महिला वोटर 110919, ट्रांसजेंडर 1, कुल 236199
कुल बढ़े वोटर 20140, कुल बढ़े पुरुष वोटर 10494, कुल बढ़ीं महिला वोटर 9632
पुरुषों के मुकाबले 862 कम बढ़ीं महिला वोटर

उदयपुर:
2023 में पुरुष वोटर 123786, महिला वोटर 122582, ट्रांसजेंडर 1, कुल 246369
2018 में पुरुष वोटर 119915, महिला वोटर 117305, कुल 237220, कुल वोटर बढ़े 9149
कुल पुरुष वोटर बढ़े 3871, कुल महिला वोटर बढ़ीं 5277
पुरुषों के मुकाबले बढ़ीं महिला वोटर 1406

अंता:
2023 में पुरुष वोटर 112076, महिला वोटर 104907, ट्रांसजेंडर 6, कुल 216989
2018 में पुरुष वोटर 107226, महिला वोटर 100649, ट्रांसजेंडर 1, कुल 207876
कुल वोटर बढ़े 9113, कुल पुरुष वोटर बढ़े 4850, कुल महिला वोटर बढ़ीं 4258
पुरुषों के मुकाबले 592 कम बढ़ीं महिला वोटर

बागीदौरा:
2023 में पुरुष वोटर 134439, महिला वोटर 130282, कुल 264731
2018 में पुरुष वोटर 119946, महिला वोटर 117196, कुल 237142
कुल बढ़े वोटर 27589, कुल पुरुष वोटर बढ़े 14493, कुल महिला वोटर बढ़ीं 13086
पुरुषों के मुकाबले 1407 कम बढ़ीं महिला वोटर


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक