भयानक हादसे का शिकार हुआ ASI का परिवार, पिता की हुई मौत

जालंधर। संजय गांधी नगर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार क्विड कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. मलकीत सिंह के बुजुर्ग पिता की मौत हो गई,जबकि उनकी माता जी और रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सरवन सिंह पुत्र साधु सिंह निवासी नंगल लुबाना (कपूरथला) के रूप में हुई है। चौकी फोकल प्वाइंट के इंचार्ज नरिंदर मोहन ने बताया कि ए.एस.आई. मलकीत सिंह के पिता सरवन सिंह और मां कशमीर कौर पठानकोट रोड पर स्थित निजी अस्पताल से दवाई लेकर वापस जा रहे थे, जबकि मलकीत सिंह सी.एम. ड्यूटी खत्म करके रिक्शा के पीछे बाइक पर आ रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा संजय गांधी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। ए.एस.आई. मलकीत सिंह ने अपने माता-पिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जबकि घायल ई-रिक्शा चालक को भी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सरवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया था। हादसे की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी के इंचार्ज नरिंद्र मोहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक अर्जुन पुत्र राज कुमार निवासी गुलाब देवी रोड अमन नगर को हिरासत में ले लिया। अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी दिखा दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक