ऑफिस के लिए हो रही हैं लेट,तो फटाफट बनाएं ये वन पॉट डिशेज

आजकल महिलाएं घर का काम संभालने के अलावा ऑफिस भी जाती हैं। ऐसे में महिलाओं के पास कई बार ज्यादा वक्त नहीं होता या ऑफिस से घर आने में देर हो जाती है, जिसके कारण वो पूरा डिनर या लंच जैसे, चावल, दाल, सब्जी, रोटी नहीं बना पाती हैं। पूरा खाना बनाने के लिए ज्यादा वक्त के साथ-साथ मेहनत भी लगता है। महिलाएं यदि खाना पूरा बना रही हैं, तो उन्हें किचन समेटने से लेकर बर्तन धोने तक पूरा काम करना पड़ता है। ऐसे में आज हम महिलाओं को कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताएंगे जो केवल एक ही बर्तन में जल्दी बन जाए और ज्यादा झंझट भी न हो। एक बर्तन (वन पॉट) में यदि खाना बन रहा है, तो महिलाओं को ज्यादा बर्तन भी नहीं धोना पड़ेगा।
ट्राई करें ये वन पॉट रेसिपीज
उपमा
रवा उपमा दक्षिण भारतीय खाने की एक पॉपुलर और स्वादिष्ट परंपरागत व्यंजन है। रवा उपमा को सूजी से बनाया जाता है, जिसमें दाल, मसाले और सब्जियों का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसे बनाने के लिए सूजी को घी में भूनकर गोल्डन रंग तक पकाया जाता है और फिर उसमें पानी और नमक मिलाकर भुने हुए सब्जी के साथ पकाया जाता है। साथ ही, चना और उड़द दाल से उसमें तड़का लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।
दलिया
दलिया एक प्रकार का पौष्टिक और स्वादिष्ट फूड है, जो भारतीय खाद्य संस्कृति में प्रसिद्ध है। यह गेहूं से बनता है और दलिया का उपयोगविभिन्न प्रकार से किया जाता है, जैसे कि खीर, खिचड़ी, उपमा, और हलवा। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
खिचड़ी
खिचड़ी एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है, जिसे आम तौर पर दाल, चावल और सब्जी के साथ बनाया जाता है। खिचड़ीको भारत में सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। खिचड़ी को बनाने के लिए विभिन्न दाल जैसे मूंग, अरहर, चना, उड़द आदि का उपयोग किया जाता है। यह एक आसानी से बनने वाला भोजन है जो अपच, बुखार और अन्य पेट संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है।
फ्राइड राइस
फ्राइड राइस (Fried Rice)एक प्रसिद्ध एशियाई व्यंजन है जिसे बाजारों, रेस्टोरेंटों और घरों में कई तरह से बनाया जाता है। यह एक सामान्य तरीके से बनाया जाने वाला लोकप्रिय भोजन है, जिसे चावल में कई तरह की सब्जियां और मसाले से तैयार किया जाता है। वन पॉट बनाने के लिए फ्राइड राइस की ये रेसिपी परफैक्ट है, जिसमें बेसिक इंग्रीडिएंट्स के साथ-साथ अलग-अलग मसाले का उपयोग किया जा सकता है।
ये सभी डिशेज एक ही बर्तन में विभिन्न तरीके से बनाया जाता है, जो आपके मेहनत और समय को बचा सकती है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक