प्रदेश के कोने -कोने में प्रियंका और कांग्रेस के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी बीजेपी : वीडी शर्मा

भोपाल | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के 50 फीसदी कमीशन वाले ट्वीट पर कहा है कि कल कांग्रेस ने एमपी के अंदर व्यूह रचना के तहत झूठ बोलने का काम किया है। कांग्रेस ने फर्जी पत्र तथाकथित एसोसिएशन के नाम से जारी किया है। इस मामले में सायबर क्राइम के तहत जेल भेजने का काम करेंगे। एमपी के कोने कोने में प्रियंका के खिलाफ मामले दर्ज कराएंगे।
इंदौर में एफआईआर दर्ज भी हो गई है। शनिवार को मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और करप्टनाथ कमलनाथ झूठ बोलने की मशीन हैं और इन्होंने कल झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना दिया है। केंद्रीय नेतृत्व प्रियंका राहुल गांधी से भी ट्वीट करा दिया, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, यही कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कर्नाटक में 15 फीसदी कमीशन की बात की तो प्रेस कांफ्रÞेस करके कांग्रेस के लोग उसका काउंटर यहां कर रहे हैं।
शर्मा ने सवाल उठाया कि कौन सा एसोसिएसन है जिसका पत्र जारी हुआ है, यह बताएं। कांग्रेस ने जो अपराध किया है, इसके खिलाफ हम एक्शन लेंगे। प्रियंका गांधी को जवाब देना होगा, उन्होंने देश को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से पूछता हूं कि जब आपकी 15 माह की सरकार थी, पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को भू व शराब माफिया बताया था। गोविंद सिंह ने सरकार रहते करप्शन की बात कही थी, वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाया था। अगर कांग्रेस ने जवाब नहीं दिया तो जनता जवाब देगी।
इधर, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस की राष्टÑीय महासचिव सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने यह चेतावनी उन आरोपों पर दी हैं, जिस लेकर प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर प्रदेश सरकार को 50 फीसदी कमीशन वाली सरकार बताया था। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है, कांग्रेस कितने झूठ के आधार पर वर्तमान में मध्य प्रदेश में राजनीति करती है। कांग्रेस इस चुनाव में मुद्दा विहीन है।
मिश्रा ने कहा कि मैं कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि कौन अवस्थी हैं, वे कहां रहते हैं, क्या करते हैं, यह संस्था कौन सी है। यह स्पष्ट उजागर करो, नहीं तो कार्यवाही के लिए विकल्प खुले हुए हैं। ऐसे किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगा सकते। गौरतलब है कि दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक पत्र टैग किया था, पत्र लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ द्वारा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा गया था। इस पत्र के नीचे ज्ञानेंद्र अवस्थी, ग्वालियर लिखा हुआ है। इस पत्र के बाद प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इसके आधार पर ट्वीट किया था। नरोत्तम मिश्रा ने इसी पत्र को चुनौती देते हुए कहा है कि ये अवस्थी कौन हैं, कहां रहते हैं, क्या करते हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक