भोपाल पहुंचे पंजाब के CM भगवंत मान, जनसभा को किया संबोधित

पंजाब। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भोपाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सी.एम. भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता चुनावों से पहले घर-घर जाकर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद लोगों की परेशानियां सुनने के लिए भी दरवाजा नहीं खोलते। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास बदला लेने का मौका है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि चुनाव से पहले नेता घरों में आकर पैसों का लालच देकर वोट मांगेगे। उन्होंने लोगों से कि वह पैसे रख लें क्योंकि घर आई लक्ष्मी का अपमान नहीं करना चाहिए पर वोट वह आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि सरकारें देश को लूट कर खा गई हैं। इस देश पर और हर चीज पर जनता का हक है और इस हक को लेने के लिए वोट का अधिकार दिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि इस बार वे आम आदमी पार्टी को वोट दे और झाड़ू उठा कर मध्यप्रदेश की सफाई करें। मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस रैली को आप की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालाकि अब तक विधानसभा चुनावों में आप को इस राज्य में कोई सफलता नहीं मिली है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक