रात को सोने से पहले जरुर करे ये काम, चेहरे की चमक रहेगी बरकरार

कुछ लड़कियां रात को सोने से पहले फेस वॉश नहीं करती हैं।जिस कारण उनकी स्किन को न जानें कितना नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन हम आपको यह बता दे की त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए उसे रात को सोने से पहले धोना बहुत ही जरूरी होता है। रात में फेस वॉश करने से स्किन की काफी सारी दिक्कतें दूर होती हैं। इसीलिए आज हम आपको रात को सोने से पहले मुंह धोने के फायदे बताने जा रहे हैं।
मेकअप को हटाता है
कई लड़कियां लापरवाही के कारण मुंह नहीं धोती हैं। जिस कारण उन्हे एक्ने की दिक्कत होने लगती है। रात को फेस वॉश करने से न सिर्फ आपका मेकअप ही नहीं हटता है बल्कि फेस से दिनभर की गंदगी भी साफ होती है।
कील मुंहासे दूर होते हैं
दिनभर में अपने चेहरे को कई बार छूती हैं। आपका चेहरा बैक्टीरिया का घर बन जाता है और मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं रात को फेस वॉश करने से कील मुहांसो की दिक्कत दूर होती है।
झुर्रियों से बचाता है
पूरे दिन चेहरा फ्री रैडिकल्‍स के संपर्क में रहता है। हमारे चेहरे का मेकअप इन रैडिकल्‍सक को पकड़ कर रखता है। यही फ्री रैडिकल्‍स कोलेजन के टूटने का कारण बन सकते हैं, जो बाद में हमारे चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियों के रूप में उभरते हैं। रात में चेहरे को धोने से इन फ्री रैडिकल्‍स से छुटकारा मिलता है।
आंखो में होने वाली जलन से बचाता है
कुछ लड़कियां आंखों में काजल, आईलाइनर या मस्‍कारा लगाने की शौकीन होती हैं। उन्‍हें रात में चेहरे के साथ-साथ अपनी आंखों को भी धोना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो आंखों में जलन के साथ इंफेक्‍शन होने का भी खतरा रहता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक